पुल से टकराने के बाद उछलकर खेत में जा गिरे दो बच्चे, 1 के दोनों पैरों पर चढ़ा ट्रैक्टर का अगला पहिया; एक पैर टूटा, बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया
टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौल पंचायत के टेकठा गांव में मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें एक बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दो बच्चियां और एक बच्चा टेकठा गांव के समीप एक पुल पर बैठे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पुल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुस्कान कुमारी और अमित कुमार उछलकर खेत में जा गिरे, जबकि कशिश कुमारी सड़क पर गिर गई।
हादसे के दौरान ट्रैक्टर का अगला पहिया कशिश कुमारी के दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे उसका एक पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल कशिश को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव



















Total Users : 1254899
Total views : 3116057