Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बाइक की डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद, 1 युवक गिरफ्तार; दूसरा साथी फरार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाग रहे दो बाइक सवारों में से एक को दबोचा, दूसरा फरार; एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चतरा (Chatra) | जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंधनिया गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार गंझू (पिता- सुरेश गंझू) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन और हीरो कंपनी की सीडी डिलक्स बाइक भी जब्त की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा
बुधवार को एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसबी और लावालौंग पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चलाकर पसागम से होसिर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान होसिर से पसागम की ओर जा रहे दो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लावालौंग थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अफीम कारोबार पर लगातार अभियान
एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थ अफीम की खेती और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांवों और पंचायतों में लोगों को अफीम की खेती नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफीम की खेती करने वालों और इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

इस सफल कार्रवाई में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक वर्षा किस्कू और शिला ओपी के एसएसबी जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment