Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सीएचसी की व्यवस्था होगी दुरुस्त, कुपोषित बच्चों को तत्काल उपचार केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक, दवा, साफ-सफाई और डॉक्टरों की उपस्थिति पर दिया गया जोर

भंडरा (लोहरदगा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने की। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने केंद्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सीएचसी में प्रतिदिन ओपीडी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, लैब जांच और आवश्यक दवाओं की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है।

मरीजों को बिना इलाज लौटाने पर होगी सख्ती

बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले किसी भी मरीज को बिना इलाज के वापस नहीं लौटना पड़े। मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करने और अस्पताल में सुरक्षित प्रसव की सुविधा को बढ़ावा देने की बात कही।

गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर तत्काल भर्ती कराने का निर्देश

बैठक में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बीडीओ ने बाल विकास परियोजना की प्रखंड पर्यवेक्षिका जैस्मिन मरांडी को निर्देश दिया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें अविलंब कुपोषण उपचार केंद्र, भंडरा में भर्ती कराया जाए। वहां बच्चों को समुचित पोषण, दूध और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अस्पताल के रखरखाव खर्च का भी हुआ हिसाब-किताब

बैठक में मुख्यमंत्री रखरखाव मद के तहत पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्राप्त राशि, उसके व्यय और कराए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई, बेड, पेयजल, बिजली और अन्य मरम्मती कार्यों पर खर्च की गई राशि की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में प्राप्त होने वाली राशि का मरीजों के हित में बेहतर उपयोग करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. लूसी लिंडा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश गुप्ता, बीपीएम मैरी बेंक, उपेन्द्र कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ राम विजय खलखो सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment