Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चक्रवाती तूफान अर्णब की चेतावनी से प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

KG से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां रहेंगी स्थगित, शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

लोहरदगा। चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोहरदगा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोहरदगा जिले को ऑरेंज जोन में चिह्नित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना के आदेश पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित और निजी विद्यालयों में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को KG से 12वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, ताकि खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लगातार बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment