Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चार माह बाद जेल से रिहा हुए भाजपा के चतरा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव, तपेज कार्यालय में हुआ स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिहाई के बाद बोले, “झूठे मुकदमे में फंसाया गया, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा”; जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर किया अभिनंदन

चतरा (झारखंड)। भाजपा के चतरा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव लगभग चार माह बाद जेल से रिहा हुए हैं। रिहाई के बाद वे सबसे पहले तपेज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष रामदेव भोगता समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

“झूठे मुकदमे में फंसाया गया”: काली यादव

इस मौके पर काली यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर राजनीतिक कारणों से जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि अंततः सच्चाई की जीत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में उसे और तेज किया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने जताया साथ

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काली यादव का स्वागत करते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। मौके पर जिला महामंत्री कपिल पासवान, मिथिलेश गुप्ता और विद्यासागर आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment