WhatsApp Group
Join Now

गुमला – ग्राम प्रतापपुर में इंटीग्रेटेड रूरल वेलफेयर सोसाइटी, गुमला प्रभार के सह-सचिव जेम्स लकड़ा की पहल पर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किरण मिंज ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला मंडल के गठन तथा गांव के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में महिलाओं ने गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद ग्राम प्रतापपुर में ‘जोहार महिला मंडल’ का गठन किया गया। महिलाओं ने एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भाग लेने तथा महिला मंडल को सुचारु रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।महिला मंडल के संचालन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें कलिस्ता कुजूर को अध्यक्ष, प्रियांका केरकेट्टा को सचिव तथा तेरेसा बखला को कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक में उपस्थित महिलाओं ने महिला मंडल के उद्देश्यों को सफल बनाने और गांव के विकास में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। इस पहल को ग्रामीण महिलाओं को संगठित करने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बैठक में संस्था के सह – सचिव जेम्स लकड़ा, किरण मिंज, तेरेसा कुजूर, कुमुदनी टोप्पो, कलिस्ता कुजूर, अरुणा कुजूर, तेरेसा बखला, सीता लकड़ा, प्रियांका केरकेट्टा, जोसफिन टोप्पो, ज्योति टोप्पो, पुष्पा कुजूर, अनिता कुजूर, सोसन बेक एवं आशा टोप्पो सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

















Total Users : 1239366
Total views : 3093915