भागते चोरों का पीछा करने के बाद एसआईटी की कार्रवाई; गलाया सोना, पायल, नकदी, बाइक और मोबाइल बरामद
गिरिडीह (झारखंड)। गिरिडीह पुलिस ने बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों के कुल 13 चोरी के मामलों का उद्भेदन हुआ है।
एसपी ने बुधवार को दी जानकारी
बुधवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की जानकारी दी।
16 अक्टूबर की रात भागते चोरों का हुआ था पीछा
एसपी के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात बागोडीह में चोरी कर भाग रहे आरोपियों का सरिया थाना और भरकट्टा ओपी की पुलिस ने पीछा किया था। इस दौरान पुलिस ने एक पल्सर बाइक, मोबाइल और ताला तोड़ने का औजार बरामद किया।
एसआईटी बनी, सात आरोपी पकड़े गए
इसके बाद मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ये सामान बरामद हुआ:
- करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना
- चांदी की पायल
- 25 हजार रुपये नकद
- कांसा-पीतल के बर्तन
- दो गैस सिलेंडर
- दो मोटरसाइकिल
- तीन मोबाइल
13 मामलों का खुलासा, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 13 चोरी के मामलों का राज खुला है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


















Total Users : 1238728
Total views : 3093143