बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील हो गया था रास्ता; मुखिया और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कराया निर्माण, नवादा पंचायत की दर्जनों सड़कों के पक्कीकरण की मांग
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत क्षेत्र के चिलोय गांव में आवागमन की समस्या को देखते हुए मुखिया भरत यादव और ग्रामीणों ने संयुक्त पहल कर करीब डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया। यह सड़क सत्येंद्र साव के घर से सोमवार गंझू के घर तक बनाई गई है।
मुखिया भरत यादव ने बताया कि सड़क के अभाव में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। बरसात के बाद रास्ता गड्ढों से भर गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आपसी सहयोग से चंदा जुटाया और सड़क निर्माण कराया।
मुखिया ने कहा कि इस सड़क का पक्कीकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर संबंधित विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसी कारण हर साल कच्ची सड़कों की मरम्मत कर उन्हें आवागमन लायक बनाना पड़ता है, लेकिन बरसात आते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। मुखिया ने एक बार फिर जिला प्रशासन से नवादा पंचायत क्षेत्र की दर्जनों सड़कों के पक्कीकरण की मांग की है।



















Total Users : 1238730
Total views : 3093145