Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

55 लाख की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिना चालान के बालू और मिट्टी मिले बालू के इस्तेमाल का आरोप; जिप सदस्य ने पहले भी उठाया था मामला, प्लिंथ सड़क के बराबर बनाए जाने पर भी सवाल

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत में करीब 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में बिना चालान का बालू और मिट्टी मिले बालू का प्रयोग हो रहा है।

जिला परिषद सदस्य राम सेवक दांगी ने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने 15 अगस्त से पहले अनुश्रवण समिति की बैठक में यह मामला उठाया था। उनके अनुसार उपायुक्त ने संवेदक को निर्माण कार्य में सुधार कराने की बात कही थी। इसके बावजूद संवेदक गोपाल राणा द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, ऐसा आरोप है।

ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र आम लोगों की सुविधा से जुड़ा है, इसलिए गुणवत्ता से किसी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पहले का उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुका था और ग्रामीण नए भवन के लिए जिला अधिकारियों से लगातार शिकायत करते रहे थे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भवन की प्लिंथ सड़क के लगभग बराबर बनाई गई है, जबकि इसे सड़क से ऊंचा होना चाहिए था। इस संबंध में पक्ष लेने के लिए संबंधित विभगा के जेई से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही उपयोग हो रही बालू और अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment