राहम निवासी प्रखर वक्ता को राज्य सरकार ने किया था सम्मानित; सांसद कालीचरण सिंह समेत कई लोगों ने जताया शोक
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के राहम निवासी प्रखर वक्ता सह वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर पांडेय का बुधवार अहले सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। झारखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था।
बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात वे विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे और खाना खाकर सो गए। सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, अर्जुन राम, झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय, साकेत पांडेय, उदय पांडेय, शशिबाला देवी समेत कई प्रबुद्धजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।



















Total Users : 1238791
Total views : 3093217