Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति बैठक में विसर्जन जुलूस में प्रशासन का सहयोग करने की अपील, डीजे पर प्रतिबंध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

11 पूजा पंडालों की तैयारियों की हुई समीक्षा, सीसीटीवी-अग्निशमन यंत्र और महिला सुरक्षा पर जोर

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की, जबकि संचालन महादेव दांगी ने किया। बैठक में क्षेत्र के 11 दुर्गापूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल हुए।

पूजा समितियों ने बारी-बारी से पंडालों की तैयारी, भीड़ प्रबंधन, लाइट-साउंड और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने समितियों को अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने डीजे पर प्रतिबंध संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और महिला सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विसर्जन जुलूस में प्रशासन का सहयोग करने की अपील

थाना प्रभारी ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पूजा पंडाल प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंगे।

बैठक में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बालेश्वर यादव, जगदीश यादव, गिद्धौर पंचायत मुखिया निर्मला देवी, पहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं दुर्गापूजा अध्यक्ष मुकेश साव, यदुनंदन पांडेय, कपिल कुमार दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, प्रीतम कुमार यादव, बबलू साव, बृजेश सिन्हा, देव कुमार साव, रामाशीष यादव, परमेश्वर रविदास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment