नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई
ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया और बैनर तथा पोस्टर के साथ नशा से होने वाले दुष्प्रभाव को बताने का काम किया। विद्यालय के प्राचार्य एस के झा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीबीएसई ने संपूर्ण भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है जिसमें हम सबों का योगदान अति आवश्यक है। हमें पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर भारत को नशा मुक्त बनाने में कामयाब होंगे और भावी पीढ़ी को स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध बनाने में हमारा अमूल्य योगदान होगा। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष दुनिया में संजोग से आते हैं और जब तक वे संसार में रहते हैं हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत तो रहते ही हैं दुनिया छोड़ने के बाद भी हमारा आदर्श बने रहते हैं और हमें अच्छे कार्य करने को प्रेरित करते रहते हैं। विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार एवं अरुण कुमार बड़ाइक ने भी नशा से होने वाले नुकसान के संदर्भ में छात्रों को विस्तार से बताया। विद्यालय के छात्रों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार रखें और आकर्षक बैनर पोस्टर दिखाकर नशा मुक्त भारत अभियान को साकार करने में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। शिक्षक समीकरण प्रजापति ने नशा मुक्त भारत बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं छात्रों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।




















Total Users : 1212968
Total views : 3057822