Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा लोकसभा क्षेत्र में चार लेन सड़क की तैयारी, एनएच-22 और एनएच-139 के लिए एनएचएआई ने शुरू की डीपीआर की टेंडर प्रक्रिया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोसाईडीह से चंदवा तथा शीलदाग से परवा मोड़ तक होगा विस्तार; सांसद कालीचरण सिंह की पहल, 16 नवंबर 2026 है टेंडर की अंतिम तिथि

चतरा | संवाददाता, न्यूज स्केल लाइव

चतरा लोकसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक तथा शीलदाग से परवा मोड़ तक सड़क को चार लेन में अपग्रेड करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रस्तावित योजना के तहत:

  • एनएच-22 (पुराना एनएच-99): झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक, किलोमीटर 11.200 से 117.200
  • एनएच-139 (पुराना एनएच-98): शीलदाग से परवा मोड़ सेक्शन में, किलोमीटर 57.049 से 79.147

इन हिस्सों को चार लेन में विकसित करने की योजना बताई गई है।

सांसद की पहल, 16 नवंबर तक टेंडर

जानकारी के अनुसार, चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने इस परियोजना को लेकर केंद्रीय स्तर पर लगातार पहल की है। परियोजना के लिए कंसल्टेंसी कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएआई के उपलब्ध दस्तावेजों में चंदवा क्षेत्र के एनएच-22 से जुड़े कार्यों और परवा मोड़ तक एनएच-98 के फोरलेन संबंधी पूर्व परियोजना दस्तावेज भी दर्ज हैं।

इस पहल से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने, आवागमन सुगम बनने और व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर भी विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment