ऊंचे दामों पर बिक रहा बालू, सरकार को राजस्व का नुकसान; ग्रामीणों ने वन विभाग से रास्ते बंद करने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी
गिद्धौर (चतरा) | संवाददाता, न्यूज स्केल लाइव
एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड क्षेत्र की दुवारी नदी से प्रतिदिन जंगल के रास्ते दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बालू माफिया दिन-दहाड़े ट्रैक्टरों से बालू निकालकर पड़ोसी जिले हजारीबाग में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे एक तरफ सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब क्षेत्र में एनजीटी की रोक लागू है, तो फिर अवैध खनन आखिर कैसे हो रहा है। उनका सवाल है कि दर्जनों ट्रैक्टर रोज जंगल के रास्ते आते-जाते हैं, इसके बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने वन विभाग से अवैध बालू माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई करने और जंगल के सभी रास्तों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग जल्द ही रास्ते बंद नहीं करता है, तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।




















Total Users : 1212944
Total views : 3057782