भूगर्भशास्त्र विभाग के लिए गौरव का क्षण, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा स्टाइपेंड; कुलपति बोले – “प्रशिक्षण के बाद भविष्य के लिए खुलेंगे कई मार्ग”
हजारीबाग (झारखंड)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भूगर्भशास्त्र विभाग के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक अन्वेषण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है।
ये विद्यार्थी हुए चयनित
चयनित विद्यार्थियों में सफूरा हाशमी, शिबू कुमार, दिलीप राणा, सुकेश शर्मा एवं दीपिका कुमारी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को राज्य में संचालित विभिन्न भूवैज्ञानिक अन्वेषण कार्यों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा विभागीय अन्वेषण गतिविधियों में सहयोग करने का अवसर मिलेगा।
कुलपति ने दीं शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे इस ट्रेनिंग के बाद अपने विषय में निपुण होंगे और इसके लाभ से भविष्य में उनके लिए बहुत से मार्ग खुलेंगे।
विभागाध्यक्ष बोले – क्षमता का प्रदर्शन है यह उपलब्धि
विद्यार्थियों के चयन पर विभाग के अध्यक्ष डॉ. एच. एन. सिन्हा ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक ज्ञान एवं भूवैज्ञानिक क्षेत्र में उनकी क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जताई उम्मीद

कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक तथा वित्त पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग भूवैज्ञानिक अन्वेषण के क्षेत्र में अपनी दक्षता विकसित करने और राज्य के खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अध्ययन में योगदान देने के लिए करेंगे।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1211619
Total views : 3056001