Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एम्स की चहारदीवारी के बाहर कचरे का ढेर, सीओ-बीडीओ ने दुकानदारों को लगाई फटकार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

24 घंटे के भीतर सफाई का निर्देश, ऐसा न करने पर दुकान हटाने और अतिक्रमण मुक्त कराने की चेतावनी

देवीपुर (देवघर, झारखंड)। एम्स देवघर जैसी प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था के आसपास कचरे का ढेर होना बीमारियों को आमंत्रण देने जैसा है। ऐसे स्थानों के आसपास कूड़े का भंडार स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है और बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है।

रोजाना आते हैं सैकड़ों मरीज

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज एवं उनके परिजन इलाज कराने एम्स आते हैं। गंदगी रहने से इलाज कराने आने वाले लोगों, वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो क्षेत्र की सुंदरता एवं स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। एम्स की चहारदीवारी के बाहर कूड़ा रहने और गंदगी फैलने से स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह लापरवाही सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और स्वच्छता के दावों को कमजोर करती है।

सीओ-बीडीओ ने अपनाया कड़ा रुख

एम्स की चहारदीवारी के आसपास कचरा फैलाने को लेकर देवीपुर सीओ खेपलाल राम और बीडीओ बिजय राजेश बारला ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को दोनों पदाधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों को कचरा फैलाने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 24 घंटे के अंदर कचरे की सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि सफाई नहीं करने पर दुकान हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारियों ने एम्स के आसपास गंदगी न फैलाने का भी निर्देश दिया।

मौके पर मुखिया विभा देवी, एएसआई रवींद्र सिंह, बीपीआरओ सहदेव महतो, जैनुल हक आदि मौजूद थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रफ्तार बनी मौत का कारण, बड़े वाहन से भिड़ी बाइक; तीन युवकों की मौके पर मौत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का झारखंड सरकार के भूवैज्ञानिक अन्वेषण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

पनठिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक ने किक मारकर फाइनल मैच का किया उद्घाटन

पीएम श्री विद्यालय में हुआ मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों ने सीखा लोकतंत्र और स्थानीय स्वशासन का पाठ

मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल, की पूजा-अर्चना

Leave a Comment