Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नए जन सूचना पदाधिकारी बने डॉ. राखो हरि प्रसाद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुलसचिव ने जारी की अधिसूचना, पूर्व जन सूचना पदाधिकारी डॉ. सुकल्याण मोइत्रा से लिया प्रभार

हजारीबाग, संवाददाता। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. राखो हरि प्रसाद को विश्वविद्यालय का नया जन सूचना पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के आदेश पर कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

डॉ. राखो हरि प्रसाद ने मंगलवार को नए पद पर योगदान देने के बाद पूर्व जन सूचना पदाधिकारी डॉ. सुकल्याण मोइत्रा से प्रभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कुलपति से शिष्टाचार मुलाकात कर अपने योगदान की जानकारी दी।

खेल निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं

डॉ. राखो हरि प्रसाद इससे पहले विश्वविद्यालय में खेल निदेशक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने सहायक मिथिलेश के साथ लंबित संचिकाओं की समीक्षा शुरू कर दी और कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

एक शिक्षक-एक पद के निर्देश के बाद हुआ बदलाव

विश्वविद्यालय के पूर्व जन सूचना पदाधिकारी डॉ. सुकल्याण मोइत्रा राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के साथ-साथ जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) और जन सूचना पदाधिकारी (PIO) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लोकभवन सचिवालय, रांची से जारी एक-शिक्षक-एक-पद संबंधी पत्र के बाद डॉ. मोइत्रा ने कुलपति से जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जन सूचना पदाधिकारी के दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था तथा त्यागपत्र भी सौंपा था। इसके बाद उन्हें जन सूचना पदाधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment