Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस की समीक्षा बैठक में महाधरना को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना में 100 वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी का निर्णय

चतरा। जिला कांग्रेस कमेटी, चतरा के तत्वावधान में जिला कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी सह समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, सह प्रभारी कुमार महेश सिंह, जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव केदार पासवान सहित विधानसभा प्रभारी एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत दिवंगत कांग्रेस नेताओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद नवगठित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

26 सितंबर के महाधरना को लेकर बनाई रणनीति

बैठक में 26 सितंबर को रांची लोकभवन के समक्ष खान एवं खनिज विनियम विधेयक 2026 के विरोध में आयोजित महाधरना को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई। जिला कांग्रेस ने 100 छोटी-बड़ी गाड़ियों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए गए।

बैठक में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सभी प्रखंडों में विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने, नियमित संगठनात्मक बैठकें करने, पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण देने तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने और “कांग्रेस लाओ, देश बचाओ” का संदेश लिखने का निर्णय लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment