फीता काटकर हुआ शुभारंभ; संचालक बहादुर दांगी बोले- हजारीबाग या चतरा जाने की जरूरत नहीं, ग्राहकों के लिए विशेष छूट की घोषणा
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मिलन चौक में बृहस्पतिवार को बहादुर टाइल्स-मार्बल प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि मनोज चंद्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव और महादेव दांगी समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर दुकान का विधिवत शुभारंभ किया।
संचालक बहादुर दांगी ने बताया कि प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के डिजाइनर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, बाथरूम फिटिंग और किचन का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अब गिद्धौर के लोगों को इन सामानों के लिए हजारीबाग या चतरा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अच्छी गुणवत्ता का सामान यहीं मिलन चौक में मिलेगा।
अतिथियों ने बहादुर दांगी को बधाई देते हुए कहा कि दुकान खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट की घोषणा भी की गई। मौके पर झामुमो नेता बैजनाथ दांगी, यदुनंदन पांडेय, परमेश्वर दांगी, संजय दांगी, ज्ञानी दांगी, राजेश दांगी समेत व्यवसायी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


















Total Users : 1257235
Total views : 3119642