Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, 29 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

9 ट्रेडों में हुई प्रतियोगिता, प्रत्येक ट्रेड के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता सम्मानित; 9 प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, रांची में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

गिद्धौर (चतरा)। डीएमएफटी हॉल, चतरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 29 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित कुल 9 विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल एवं कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानना, उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने ट्रेड से संबंधित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे छात्र-छात्राओं में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों के कुल 56 व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भी भाग लिया। ये प्रशिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से विनय कुमार, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी अंबुजा राजलक्ष्मी, अजाहुल सर, अरविंद सर, सीमा श्रीवास्तव एवं उमेश राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जेईपीसी के अंतर्गत किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी 9 ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रकार 9 विद्यार्थियों को प्रथम, 9 को द्वितीय तथा 9 को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विशेष उपलब्धि के रूप में प्रत्येक ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 9 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये विद्यार्थी अब रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यावसायिक शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है।

अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, व्यावसायिक प्रशिक्षकों, विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment