Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अंतिम संस्कार से इनकार कर रहे थे परिजन, सड़क जाम की थी तैयारी; थाना प्रभारी ने बैठक कर समझाया, दोषियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौत के बाद गुरुवार को तीसरे दिन पोस्टमार्टम के उपरांत उसका शव सिमरातरी गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इधर, छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजन और समाज के लोग उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे थे। साथ ही सड़क जाम करने की भी तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ सिमरातरी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और समाज के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया।

थाना प्रभारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह शोकाकुल रहा।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, 29 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Leave a Comment