Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रैयती जमीन पर विद्यालय भवन निर्माण का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जमीन मालिक ने उपायुक्त को आवेदन देकर निर्माण रोकने और राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र में रैयती जमीन पर बिना अनुमति विद्यालय भवन का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जमीन मालिक ने चतरा उपायुक्त को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा जमीन की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु पंचायत अंतर्गत सतघरवा गांव निवासी कैलाश यादव ने बताया है कि उनकी रैयती जमीन खाता संख्या 10 एवं प्लॉट संख्या 125 में है। उनके अनुसार, उक्त जमीन पर पूर्व में विद्यालय भवन का निर्माण किया गया था। समय के साथ भवन जर्जर हो गया, जिसके बाद उसे तोड़ दिया गया।

कैलाश यादव का आरोप है कि अब उसी जमीन पर उनकी अनुमति एवं सहमति के बिना दोबारा विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनके जमीन संबंधी अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जांच पूरी होने तक निर्माण रोकने की मांग

जमीन मालिक ने उपायुक्त से संबंधित जमीन के राजस्व अभिलेख एवं स्थल की जांच कराने का आग्रह किया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनकी रैयती जमीन पर चल रहे विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment