Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चुंदरू धाम पहुंचे सांसद, गणेश महोत्सव में हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य का लिया जायजा, पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी की चर्चा

टंडवा (चतरा)। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह शनिवार को टंडवा प्रखंड के प्रसिद्ध चुंदरू धाम पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सांसद चुंदरू धाम स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

निर्माणाधीन सूर्य मंदिर का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने निर्माणाधीन सूर्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों का भी जायजा लिया।

इसके बाद सांसद ने चुंदरू धाम के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुंदरू धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का विकास होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने चुंदरू धाम के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी जानकारी ली।

मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, ईश्वर दयाल पांडेय, मिथिलेश गुप्ता, सुनील चौरसिया, अक्षयवट पांडेय, रंजीत गुप्ता, बबलू गुप्ता, बालकृष्ण यादव एवं राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment