Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर जोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा- ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाएं, SIR समेत जनसरोकार के मुद्दे उठाने का आह्वान

हजारीबाग, न्यूज स्केल संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. जबीर ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव शामिल हुए। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की जरूरत है। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से उठाने तथा राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष मो. जबीर ने जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल ने युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं राज्य सचिव सह हजारीबाग जिला सह प्रभारी गुलाम मुन्तक़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने की बात कही।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल राज, प्रदेश महासचिव मनोहर यादव, पूनम यादव, खुर्शीद आलम, प्रदेश सचिव विक्की कुमार, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, जिला महासचिव दानिश अहमद, शाहनवाज अख्तर, तथागत विजित, जिला मीडिया प्रभारी सह सदर प्रखंड अध्यक्ष मो. शाबान रज़ा, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रज़ा, मांडू विधानसभा अध्यक्ष शेख मोहम्मद कैफ रज़ा, बरही विधानसभा अध्यक्ष मनजीत यादव, बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष असीम अरशद और बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बरही विधानसभा उपाध्यक्ष फिरदोश खान, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष मो. आसिफ, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अली वारसी, बरही प्रखंड अध्यक्ष पंकज, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राहुल पासवान, सुब्बी परवीन, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार और मुस्ताक अंसारी समेत युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment