Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तिलैया मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांसद ने फीता काटकर व फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत तिलैया मैदान में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

इस अवसर पर सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र दांगी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment