*एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा झालजमीरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 256 ग्रामीण लाभान्वित*
*लोहरदगा / सेन्हा:* आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एसबीआई फाउंडेशन एवं परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रखंड सेन्हा के ग्राम झालजमीरा पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग सह सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 256 ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 192 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
शिविर में रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुमारी एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन ने अपनी सेवाएं दी। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे काफी लाभदायक बताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया श्री बंधन उरांव, जन सेवक ओमप्रकाश साहू, पंचायत सचिव डोली तिर्की, VLW नागमणि उरांव, सेन्हा प्रखंड BPO रघुनाथ मुंडा, सेन्हा प्रखंड के बड़ा बाबू विजय आनंद टोप्पो, सहिया ललिता खेस, सुनीता टोप्पो उपस्थित रहे।
*परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा टीम* से जिला समन्वयक विवेक मिश्रा, नरेश उरांव (डॉक्टर), विकाश गुप्ता (लैब टेक्नीशियन), मनीषा कुमारी (फार्मासिस्ट), बिलाशी कुमारी (नर्स) एवं सूरज महतो (चालक) ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।























Total Users : 1179453
Total views : 3011665