भव्य पूजा पंडाल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण, अश्वनी कुमार सिंह बने अध्यक्ष
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार की शाम रामभरोषा सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में भव्य पूजा पंडाल निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दस दिवसीय दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें अश्वनी कुमार सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार सिन्हा को सचिव एवं पिंटू कुमार राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

12 सदस्यीय संरक्षक समिति गठित
पूजा आयोजन की निगरानी के लिए 12 सदस्यीय संरक्षक समिति का भी चयन किया गया। इसमें रामभरोषा सिंह, अलखदेव सिंह, अखिलेश्वर सिंह, विभूतिनाथ सिंह, अनिल सिंह, भुनेश्वर साव, सत्येंद्र सिंह, मुकेश राणा, सिकेन्द्र महतो, भोला प्रजापति, राजू राम एवं रणधीर सिंह शामिल हैं।
बैठक में बिलटू महतो, संजय साव, नरेश राणा, शंकर यादव, थानु महतो, आदित्य सिंह, शिबू रवानी, सुरेंद्र ठाकुर, शंकर केशरी, रामेश्वर प्रजापति, संजय प्रजापति, आकाश कुमार, कारू सिंह एवं अजीत कुमार चंद्रवंशी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।





















Total Users : 1179213
Total views : 3011344