उत्पादों के असली-नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं, दुकान संचालक से पूछताछ जारी
चौपारण (हजारीबाग), न्यूज स्केल संवाददाता।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर के समीप स्थित बर्णवाल स्टोर में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दुकान से विभिन्न प्रकार के कथित नकली सिगरेट और गुटखा उत्पाद बरामद किए जाने की सूचना है। हालांकि, बरामद उत्पादों के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने दुकान में रखे विभिन्न तंबाकू उत्पादों की जांच की और उनके असली-नकली होने से संबंधित जानकारी जुटाई। मामले में दुकान संचालक राजू बर्णवाल, पिता राजेंद्र बर्णवाल से पूछताछ की जा रही है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामद सामान और उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस अब बरामद तंबाकू उत्पादों के स्रोत और उनकी वास्तविकता की जांच कर रही है। यदि जांच में उत्पाद नकली पाए जाते हैं तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप
बर्णवाल स्टोर में पुलिस छापेमारी की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप देखा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरामद उत्पादों की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुकान से बरामद सामान वास्तव में नकली था या नहीं।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान























Total Users : 1178094
Total views : 3009782