Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

35वीं बटालियन SSB ने हर्षोल्लास से मनाया 20वां स्थापना दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्वान दस्ते के प्रदर्शन ने मोहा मन, जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

चतरा। 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB), चतरा ने बुधवार को अपना 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में विशेष प्रचालन (गयाजी) के उप महानिरीक्षक श्री मानवेंद्र एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक ने बटालियन के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में चतरा एवं आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा विभिन्न राज्यों से जुड़े SSB जवानों ने देश की सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक प्रस्तुत की। भांगड़ा, बिहू, बंगाली एवं तेलंगाना नृत्य, नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं SSB के श्वान दस्ते ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत मुख्य अतिथियों द्वारा डीपीएस पीटीज चतरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, राज्य संपोषित बालिका विद्यालय एवं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिल, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल, छाता, नोटबुक समेत अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।

फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बटालियन की ओर से 20 दिवसीय नि:शुल्क नारी सौंदर्यीकरण (ब्यूटिशियन) प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया।

करीब 500 लोग हुए शामिल

समारोह में 29वीं बटालियन SSB, गयाजी के कमांडेंट कुणाल, 35वीं बटालियन SSB चतरा के कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी एनेन्द्र मणि सिंह, मुकेश कुमार झा, प्रधानाचार्य महाविद्यालय चतरा, जिला वन अधिकारी राहुल मीणा तथा कारागार अधीक्षक मेंसन बरुआ समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी, मीडियाकर्मी एवं SSB के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने भाग लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment