Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर पुनरीक्षण को लेकर प्रखंड प्रशासन ने कसी कमर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बूथ संख्या 457 व 458 पर विशेष शिविर लगाकर मतदाता सूची का शुद्धिकरण, दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

कान्हाचट्टी (चतरा)। एसआईआर पुनरीक्षण 2026 को लेकर कान्हाचट्टी प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत तुलबुल पंचायत के बूथ संख्या 457 एवं 458 पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया गया।

इससे पहले बीएलओ एवं प्रखंड कर्मियों ने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। इसके बाद पोलिंग बूथ केंद्र पर शिविर लगाकर मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान मतदाताओं की उम्र, नाम एवं जन्म स्थान में दर्ज त्रुटियों और बदलाव से संबंधित जानकारी की जांच की गयी।

योग्य मतदाता न छूटे, अयोग्य का नाम न जुड़े

विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो। शिविर में पहुंचे मतदाताओं की समस्याओं का कर्मियों ने एक-एक कर समाधान करने का प्रयास किया।

अभियान को सफल बनाने में बीएलओ रीना कुमारी (बूथ संख्या 457), बीएलओ रीना कुमारी (बूथ संख्या 458), मनरेगा कर्मी बैजनाथ यादव, कनीय अभियंता नितीश कुमार, पंचायत सेवक मुकेश कुमार, पंचायत सेवक प्रसाधी ठाकुर, रोजगार सेवक नौशाद मसूद, विनोद यादव, संतोष सिंह एवं स्वर्णालता कुमारी सहित अन्य कर्मियों की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment