Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठियारी उत्सव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सोहर-मंगल गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन छठियारी उत्सव धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।

उत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सोहर एवं मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल गोपाल का विधिवत श्रृंगार एवं पूजन कराया गया। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर आरती की गई।

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धार्मिक अनुष्ठान के बाद भव्य भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। महाप्रसाद वितरण की शुरुआत पुजारी सिद्धेश्वर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश सिंह, राम विनित पाठक, ओमप्रकाश सिंह, जय नन्दन सिंह, सोमर प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, दसरथ राम, दसरथ ठाकुर, रंजीत सिंह एवं अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से की।

भगवान का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर परिसर और सिमरिया चौक के आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। देर शाम तक चले महाप्रसाद वितरण में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन सिंह, सत्यदेव पांडेय, चंदन कुमार सिंह, पिंटु सिंह, लखन यादव, संदीप कुमार, संजीव कुमार सहित हनुमान मंदिर पूजा समिति एवं स्थानीय युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment