Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर, हाईमास्ट लाइट और नियमित जल छिड़काव के निर्देश

टंडवा (चतरा)। उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को टंडवा प्रखंड के प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुंदरू धाम को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चुंदरू धाम परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट एवं हैलोजन लाइट लगाने की बात कही, ताकि संध्या और रात्रि के समय यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को परेशानी नहीं हो।

धूल-डस्ट की समस्या पर नियमित जल छिड़काव का निर्देश

चुंदरू धाम क्षेत्र में संचालित विभिन्न परियोजनाओं से उत्पन्न धूल एवं डस्ट की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित परियोजनाओं को नियमित रूप से जल छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को धूल के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर्यावरण एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने चुंदरू धाम के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए टंडवा अंचल अधिकारी गौरव कुमार को आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, टंडवा बीडीओ देवलाल उरांव, अंचल अधिकारी गौरव कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment