Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज बारिश में मिट्टी का घर भरभराकर गिरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक कमरा ध्वस्त, बगल के कमरे में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा; सरकारी आवास की मांग

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत अंतर्गत लहसर गांव में बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान जगदीश पासवान के मिट्टी के घर का एक कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बगल वाले कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित जगदीश पासवान ने बताया कि वह अपनी पत्नी, माता-पिता और बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर का एक कमरा गिर गया। गनीमत रही कि उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

जगदीश पासवान के अनुसार, मकान पहले से ही जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में परिवार को डर के बीच रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें सरकारी आवास का लाभ भी नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से जर्जर मकान की स्थिति को देखते हुए जल्द सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment