सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, सरकारी बैंक से कराएं फाइनेंस और पाएं ₹78 हजार तक सब्सिडी
लोहरदगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोहरदगा में लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रिया इलेक्ट्रिक लोहरदगा के प्रोपराइटर सोनू भगत के द्वारा योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने की जानकारी और सुविधा दी जा रही है।
सोनू भगत के अनुसार 3 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये, जबकि 5 किलोवाट सिस्टम की कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपये है। योजना के तहत पात्र लाभुकों को अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलने का प्रावधान है। सब्सिडी की राशि पात्रता एवं सरकारी नियमों के अनुसार लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
पैसे की कमी हो तो सरकारी बैंक से कराएं फाइनेंस
योजना की खासियत यह है कि जिन लोगों के पास सोलर पैनल लगवाने के लिए एकमुश्त राशि उपलब्ध नहीं है, वे सरकारी बैंकों के माध्यम से फाइनेंस की सुविधा ले सकते हैं। प्रोपराइटर सोनू भगत के अनुसार फाइनेंस की सुविधा 5.5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जा सकती है। फाइनेंस की अंतिम ब्याज दर, पात्रता और अन्य शर्तें संबंधित बैंक के नियमों के अनुसार निर्धारित होंगी।
बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली का लाभ
सोलर पैनल के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर की छत पर बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। इससे घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलने के साथ बिजली बिल में भी बचत हो सकती है। जरूरत से अधिक बिजली उत्पादन होने पर लागू नियमों के तहत अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने का लाभ भी मिल सकता है।
सोनू भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने का बेहतर अवसर दे रही है। इच्छुक उपभोक्ता प्रिया इलेक्ट्रिक, लोहरदगा से सोलर सिस्टम की क्षमता, कीमत, सब्सिडी, फाइनेंस और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






















Total Users : 1178132
Total views : 3009830