Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुदिव्य कुमार के निधन पर बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रखा दो मिनट का मौन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुदिव्य कुमार के निधन पर बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रखा दो मिनट का मौन

लोहरदगा। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम, लोहरदगा में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान क्रिकेट कोच अमित कुमार एवं जयजीत चौबे के नेतृत्व में क्रिकेटरों एवं प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर क्रिकेट कोच अमित कुमार ने बच्चों को स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के जीवन एवं सार्वजनिक सेवा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुदिव्य कुमार झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 56 वर्ष की उम्र में उनके आकस्मिक निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

अमित कुमार ने बच्चों से कहा कि “स्वर्गीय सुदिव्य कुमार जी का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। हमें उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा की भावना को हमेशा याद रखना चाहिए।”

इसके बाद सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मौन रखकर दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्रिकेट प्रशिक्षु खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment