Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बॉक्साइट ट्रक मालिकों की बैठक आज, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डीएमओ की कार्रवाई और परिवहन दूरी को लेकर ट्रक मालिकों में नाराजगी

लोहरदगा। बॉक्साइट खदानों से जुड़े ट्रक मालिकों की अहम बैठक मंगलवार, 8 सितंबर को सुबह 10 बजे लोहरदगा स्थित बक्शी डीपा कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।

एसोसिएशन के अनुसार, ऊपर पाट क्षेत्र की विभिन्न बॉक्साइट खदानों में संचालित वाहनों के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) की ओर से लगातार कार्रवाई किए जाने को लेकर ट्रक मालिकों में नाराजगी है। एसोसिएशन का आरोप है कि वाहनों को पकड़कर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। कई मामलों में ढाई से तीन लाख रुपये तक का जुर्माना किए जाने की बात कही गई है।

ट्रक मालिकों का यह भी आरोप है कि खदानों से निर्धारित परिवहन दूरी को वास्तविक दूरी से कम दर्शाया जा रहा है। एसोसिएशन के अनुसार, करीब 115 किलोमीटर की दूरी को 50 किलोमीटर दर्शाते हुए निर्धारित समय में वाहन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्धारित समय में वाहन नहीं पहुंचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है।

बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के साथ ट्रक मालिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी ट्रक मालिकों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है। बैठक में आगे के आंदोलन की घोषणा किए जाने की भी संभावना है।

एसोसिएशन ने कहा कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी वाहन मालिकों की एकजुट भागीदारी से ही समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रभावी पहल की जा सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment