Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बदले गए खराब ट्रांसफॉर्मर, जगमग हुआ मुख्य चौक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

200 केवीए व 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से कई दिनों से अंधेरे में थे ग्रामीण, सांसद-विधायक के प्रयास से मिली राहत

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक के समीप 200 केवीए तथा कन्या मध्य विद्यालय के सामने 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा था। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था और लोग अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर थे।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह एवं स्थानीय विधायक उज्जवल कुमार दास के प्रयास से दोनों स्थानों पर दुरुस्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद सोमवार को विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने फीता काटकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता : कपिल

उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। वहीं ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण कई दिनों से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे। जनप्रतिनिधियों के सार्थक प्रयास से अब उन्हें बिजली संकट से राहत मिली है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, बिजली विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, उपमुखिया मंजु देवी, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, संतोष कुमार दास, उपेंद्र दांगी, दशरथ दांगी, उमेश दांगी, प्रमोद दांगी, राम पासवान, अनील दांगी, दीपक कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment