भैसमुंदो में युवा ग्रामीण विकास समिति ने किया वृक्षारोपण, 51 आम-लीची के पौधे लगाए
भंडरा/लोहरदगा। प्रखंड के भैसमुंदो गांव में सोमवार को युवा ग्रामीण विकास समिति, भैसमुंदो के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सचिव बाल कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संतुलन और भविष्य में रोजगार सृजन के उद्देश्य से सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 51 आम और लीची के पौधे लगाए। मौके पर सचिव बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम से प्रेरित होकर हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे बचाना चाहिए। हमारे जीवन में पेड़-पौधों का अमूल्य स्थान है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए ये पौधे निश्चित तौर पर आने वाले समय में पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अंबिका प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, राम प्रसाद महतो, अभिषेक सिंह, सोनू महतो, रूपेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, दीपक महतो सहित युवा ग्रामीण विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


















Total Users : 1174833
Total views : 3005497