WhatsApp Group Join Now
चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व जनरल मैनेजर ने की संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता, कहा
सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के लिए जागरुकता जरूरी
करियर चुनाव में मार्गदर्शन की भूमिका महत्वपूर्ण : रीमा मिश्रा
चतरा। समाहरणालय के समीप जिला परिषद कैंपस स्थित होटल उत्सव हॉल सभागार में शुक्रवार को दिल्ली से आए चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वाइस प्रेसिडेंट श्री मिश्रा ने कहा कि चतरा समेत झारखंड के विद्यार्थियों में पोटेंशियल के साथ हर वह क्षमता मौजूद है, जो उसे सफल इंसान बना सकता है। जरूरत सही दिशा, मार्गदर्शन और लगातार मेहनत की होती है। साथ ही जो सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, वह है जागरूकता। सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का कई अभ्यर्थियों का ख्वाब होता है लेकिन इस ओर जागरूकता की कमी के कारण कई अभ्यर्थी सही वक्त पर तैयारी नहीं कर पाते हैं। सिविल सेवा के ख्वाब रखने वाले अभ्यर्थियों को सही समय पर तैयारी करना भी अहम है। उन्होंने कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडमी में 3 वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स खास उन अभ्यर्थियों के लिए अहम है, जो 10+2 उत्तीर्ण के बाद ही यूपीएससी की तैयारी करने लगते हैं। ग्रेजुएशन और यूपीएससी का पाठ्यक्रम एक-दूसरे का पूरक साबित होता है, जिससे ग्रेजुएशन की तैयारी के साथ यूपीएससी की भी तैयारी में सहायक साबित होता है और पहले या दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी में सफल होने के सपने को अभ्यर्थी हकीकत में तब्दील कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी और जेपीएससी के लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कक्षाएं जो राजधानी दिल्ली में विषय विशेषज्ञ लेते हैं, उन्हीं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से हजारीबाग, रांची और धनबाद की शाखाओं में कक्षाएं संचालित कराई जाती है। साथ ही डाउट क्लासेज, अत्याधुनिक लाइब्रेरी व स्मार्ट कक्षाएं भी अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि चाणक्य आईएएस एकेडमी से जेपीएससी की परीक्षा में भी सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। साथ ही उन्होंने कहा कि खास कर देश की राजधानी दिल्ली में अभ्यर्थियों को मिलने वाली तमाम सुविधाएं हजारीबाग में अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में आर्थिक रूप से अनुकूल हजारीबाग के चाणक्य आईएएस एकेडमी से यूपीएससी या जेपीएससी की तैयारी कर अभ्यर्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। वहींं जनरल मैनेजर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि करियर चुनाव में मार्गदर्शन आवश्यक है। साथ ही एकाग्रता के साथ किया गया परिश्रम भी सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी कर यूपीएससी और जेपीएससी में सफल हुए कई अभ्यर्थी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। आगे कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडमी में यूपीएससी के लिए तीन वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स जिसमें प्रिलिम्स, मेन्स के साथ साथ साक्षात्कार की संपूर्ण तैयारी कराई जाती है। साथ ही ग्रेजुएशन किए हुए अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय और एक वर्षीय कोर्स भी उपलब्ध है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि यूपीएससी के साथ एकेडमी जेपीएससी की तैयारी कराती, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफल होते रहें हैं। एकेडमी की देश भर में 25 शाखाएं हैं और अब तक 5000 से भी अधिक अभ्यर्थी संस्थान से तैयारी कर सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नया बैच आगामी 30 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसके लिए फिलहाल नामांकन जारी है। संस्थान के हजारीबाग शाखा के सेंटर हेड मोहन कुमार ने कहा कि सुविधा के तौर पर मेंटोरशिप कार्यक्रम चाणक्य आईएएस एकेडमी में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को पूरे वर्ष कक्षाओं के साथ साथ पीटी व मेंस की टेस्ट के माध्यम से तैयारी कराई जाती है। साथ ही साक्षात्कार के लिए जीडी भी कराया जाता है, जिससे अभ्यर्थी सिविल सेवा में इंटरव्यू के लिए पहले से तैयार रहे। नामांकन संबंधी या संस्थान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए 7717772577 पर संपर्क किया जा सकता है।




















Total Users : 785932
Total views : 2479716