Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिसरी नवाटोली में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हिसरी नवाटोली में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का आयोजन

 

नालसा की योजनाओं, निशुल्क कानूनी सहायता और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

 

लोहरदगा। आज दिनांक 29 अगस्त 2026, शनिवार को झालसा, रांची के आलोक में डालसा लोहरदगा के अध्यक्ष श्री राज कमल मिश्रा एवं श्री मनोरंजन कुमार के आदेशानुसार 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत के हिसरी नवाटोली में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, वीरचंद भगत एवं कलिंदर उरांव ने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लाभों के संबंध में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान निशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच संबंधी योजना, मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता योजना, परिवार सहायता योजना, नालसा जागृति योजना, नालसा डॉन योजना सहित कई अन्य नालसा योजनाओं के बारे में बताया गया।

 

ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 तथा अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा डायन प्रथा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल श्रम और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment