*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संविधान की धारा 275(1) के अनुसार अनुसूचित बहुल गांवों के लिए वर्ष 2026-27 में नई योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने हेतु आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की। इस बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों को नयी योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं की सूची सरकार को भेजी जा सके।
आज इस संबंध में उपायुक्त ने स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, विद्युत, पशुपालन, पेयजल, खेल/पर्यटन समेत इंजीयरिंग विभागों के साथ बैठक कर अपने-अपने विभाग की योजनाएं उक्त गांवों में चयनित करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल में आवश्यक मशीनी उपकरण व एंबुलेंस, शिक्षा विभाग की ओर से छात्रावास निर्माण व अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण, कृषि विभाग की ओर से सौर ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोरेज, समाज कल्याण विभाग की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, मत्स्य विभाग की ओर से केज कलचर के तहत केज निर्माण, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल की ओर से दूरस्थ पंचायतों में विद्यालय व अस्पताल तक पहुंच पथ निर्माण आदि प्रस्ताव दिए जाने पर सहमति बनी।
अन्य छूटे हुए विभागों को भी योजनाएं चयन कर व प्रस्ताव तैयार कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
*धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान*
DAJGUA के अंतर्गत भी पेशरार व किस्को के पर्यटकीय क्षेत्र में *ट्राइबल होम स्टे/स्वदेश दर्शन” के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल यूनिट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

_बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर डीएन सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो,जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों पदाधिकारी उपस्थित थे।_






















Total Users : 1141820
Total views : 2968522