Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधिक सहायता को अंतिम पायदान तक पहुंचाने को लेकर 60 दिवसीय अभियान की तैयारी तेज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजनों तक विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राज कमल मिश्रा के निर्देश पर ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने 27 अगस्त को पीएलवी के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के तहत नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के आने वाले लाभुकों का चयन करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डालसा सचिव ने बताया कि झालसा रांची के निर्देशानुसार अभियान के सफल आयोजन को लेकर किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत का चयन किया गया है। जिसमें चयनित पीएलवी के द्वारा चयनित क्षेत्र में डोर टू डोर, जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से

आम लोगों के बीच नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं डॉन, जागृति, संवाद, वीर परिवार सहायता योजना, शिक्षा योजना, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं, गरीबी उन्मूलन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता एवं उसके अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है।

बैठक में उन्होंने अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क गतिविधियों एवं रिपोर्टिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी पीएलवी को अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना डालसा का महत्वपूर्ण दायित्व है। मौके पर निशा कुमारी, कलिंदर उरांव, कलावती कुमारी, शाहिद हुसैन, बबलू भगत उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment