Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में तरुण एवं कन्या भारती के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित  

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*मातृ भारती का गठन*

 

*राखी निर्माण व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित*

 

*महाविद्यालय में वृक्षाबंधन के माध्यम से वृक्षों की रक्षा करने का लिया गया संकल्प*

 

लोहरदगा

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में तरुण एवं कन्या भारती के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया| अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की आचार्य रश्मि साहू के द्वारा किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपाध्यक्ष महोदय श्रीमान विनोद राय के द्वारा प्रधानमंत्री भैया-बहन और मंत्रिमंडल के भैया बहनों का शपथ ग्रहण कराया गया| कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए महाविद्यालय की आचार्य रेणु दीदी जी ने कहा कि प्रतिभा के उजागर व नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इससे भैया बहनों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी भी होती है| विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि दायित्व मिलना और उसे संभालना एक बड़ी बात है| उन्होंने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत कार्यों को करते हुए विद्यालय के दायित्वों का निर्वहन अच्छी प्रकार से करना है| यही लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है| उपाध्यक्ष महोदय विनोद राय कहा कि दायित्वों का बोध होना एक बड़ी बात है, कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्ष होकर और ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए| अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना हर नागरिक का दायित्व है|

 

*मातृ भारती की गोष्ठी आयोजित*

 

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में मातृ भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ब्रह्मनाद से किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने मातृ भारती के गठन का उद्देश्य स्पष्ट किया| उन्होंने कहा कि मातृ भारती की गोष्ठी विद्या भारती का अभिन्न अंग है, मातृ भारती के गठन का उद्देश्य है भैया -बहनों के समग्र विकास में माताओं का योगदान| “महाविद्यालय की ओर से मातृ भारती प्रमुख रेणु कुमारी ने उपस्थित माताओं का परिचय कराया| मातृ भारती की बैठक में गुड़िया देवी को संयोजिका, सुरबाला कुमारी व रीना देवी को सहसंयोजिका के रूप में चुना गया| बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती गुड़िया देवी ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित मातृ सम्मेलन से महिलाओं को अपने विचार रखने का मंच मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए माताओं से प्राप्त सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं l बैठक में शीला देवी, सरिता देवी, प्रतिमा उरांव, प्रमिला उरांव, पूनिया उरांव, जयंती टोप्पो सहित कई छात्र-छात्राओं की माताएं उपस्थित रहीं।

 

 

*मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में राखी निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।*

 

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में राखी निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें महाविद्यालय के सभी प्रतिभागी बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राखी प्रतियोगिता में प्रिया साहू , आंचल कुमारी साहू और खुशी कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रज्ञा साहू, द्वितीय स्थान सानिया मेहर और तृतीय स्थान पूजा उरांव ने प्राप्त किया। विजेता भैया बहनों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| वृक्षाबंधन कार्यक्रम के निमित्त महाविद्यालय में भैया- बहनों के द्वारा कल्पतरु वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार झा, आचार्य- दीदीजी और सभी भैया- बहन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment