Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्या मंदिर में बहनों की रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा —शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में कक्षा षष्ठ से दशम तक की बहनों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में राखी बनाओ, थाल सजाओ, तोरण बनाओ, मेहंदी एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता प्रमुख रूप से आयोजित की गई।

इस अवसर पर बहनों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक थालों, सुंदर तोरणों, मनमोहक मेहंदी डिजाइन एवं सुसज्जित कलशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मातृ भारती के सदस्यों का आगमन हुआ। साथ में अभिभावकगण भी उपस्थित रहे और बहनों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बहनों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बहनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मातृ भारती की विद्यालय प्रमुख मंजू देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बहनों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। बहनों ने अपनी कला और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी प्रिया, सुप्रिया घोषाल, स्नेहा कुमारी, श्वेता संदेश एवं सुनीता कुमारी का एवं शेष सभी दीदी जी का सहयोग प्राप्त हुआ एवं सभी ने बहनों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment