*सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव*
*लोहरदगा:*
सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, गुमला रोड,लोहरदगा में भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे एवं शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता दीदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे जी ने भैया-बहनों को रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ-साथ एक-दूसरे की रक्षा करने की प्रतिज्ञा और संकट के समय परस्पर सहायता करने का वचन देने का प्रतीक है। सुनीता दीदी एवं अशोक आचार्य जी ने रक्षाबंधन से जुड़ी प्रेरक कथाओं के माध्यम से बच्चों में अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भाव जागृत किया। सभी भैया-बहनों ने एक-दूसरे के मस्तक पर तिलक लगाया, कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस पारंपरिक अनुष्ठान से पूरे विद्यालय परिसर में आनंद और उत्साह का माहौल छा गया, जिसे देखकर सभी भैया-बहनों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे।





















Total Users : 1141862
Total views : 2968599