गुमला -देशभर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर झारखंड के गुमला के बच्चों ने गुमला से लेकर वेल्लोर तक अपनी रचनात्मकता और गर्व का अद्भुत प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में, 46 झारखंड बटालियन एनसीसी की पूर्व कैडेट और डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की छात्रा ताशा झा—जो इसरो के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘युविका’ और ‘प्रेरणा: एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम’ (बैच 40) की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं—ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में अंतरिक्ष अन्वेषण पर आधारित एक बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक पोस्टर तैयार कर अपनी कला का लोहा मनवाया है। दूसरी ओर, गुमला में भी ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के कैडेट हर्ष कुमार साहू, आदित्य राज, उन्नत राज, अतुल कुमार गुप्ता ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक दिन को मनाया। भारत के हर कोने से आ रही इन तस्वीरों और आयोजनों से यह साफ झलकता है कि देश के युवा अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करने और आसमान छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो न केवल उनके विद्यालयों बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर झारखंड के गुमला ने रचनात्मक और गर्व का अद्भुत प्रदर्शन किया डीएवी की ताशा झा भी शामिल
By Ajay Sharma
On: August 31, 2026 11:03 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1186664
Total views : 3021432