Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन उत्सव में बिखरे लोक संस्कृति और नारी शक्ति के रंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गीत, नृत्य, कविता और खेलों से सजी शाम; इंदु दीवान बनीं ‘सावन सुंदरी’

बिलासपुर। सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और नारी शक्ति के उत्साह का मनमोहक संगम 22 अगस्त को अशोक नगर स्थित होटल लालाजी में देखने को मिला। समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर की ओर से आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता और मनोरंजक खेलों के माध्यम से सावन की पारंपरिक छटा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद श्वेता शर्मा ने भगवान श्रीगणेश और मां सरस्वती की भावपूर्ण वंदना प्रस्तुत की। वंदना के साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

गीत-नृत्य ने बांधा समां

सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति और सावन की उमंग की झलक दिखाई दी। कविता पाठ के जरिए भी प्रकृति, हरियाली, रिश्तों और सावन की फुहारों को शब्दों में पिरोया गया। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान हंसी-खुशी का माहौल बना रहा और सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ आयोजन का आनंद लिया।

इंदु दीवान बनीं ‘सावन सुंदरी’

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन सुंदरी प्रतियोगिता’ रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सावन की थीम के अनुरूप अपनी प्रस्तुति दी। विभिन्न चरणों के बाद इंदु दीवान को ‘सावन सुंदरी’ चुना गया। उपस्थित महिलाओं ने उन्हें बधाई दी।

महिलाओं की भागीदारी को बताया महत्वपूर्ण

प्रदेश प्रमुख सलाहकार शशि द्विवेदी, प्रदेश सचिव मनीषा शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा देती है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी जोर दिया।

आत्मीयता और एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रमा दीवान और श्वेता शर्मा ने किया। गीत, कविता, खेल और प्रतियोगिता के बीच दोनों ने कार्यक्रम को सहज एवं रोचक तरीके से आगे बढ़ाया। अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया गया।

सावन उत्सव में प्रीति पांडेय, प्रियंका दुबे, माया दुबे, पुष्पा दुबे, सरिता तिवारी, सीमा शर्मा, विभा पांडेय, नीलिमा शर्मा, नेहा दुबे, लता शर्मा, किरण शर्मा, चंद्रकांता गौराहा, किरण शुक्ला, विजयलक्ष्मी पाठक, अचला तिवारी, मुस्कान मिश्रा, वंदना शर्मा, शोभा दुबे, सीमा शुक्ला, रमा गौराहा, रेखा दुबे, रेखा तिवारी, तारा देवी दुबे, संगीता तिवारी, स्वाति दीवान, शोभा तिवारी, उर्वशी शर्मा, शिखा तिवारी, मीना तिवारी, जया शुक्ला, दुर्गा शर्मा और मुस्कान शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment