Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ विश्वकर्मा समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ विश्वकर्मा समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लोहरदगा जिला विश्वकर्मा समाज की ओर से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री जगदीश विश्वकर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह के बाद जिला सचिव श्री अमरेश विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मौके पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक कर्मकार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता, भाईचारा और आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। ऐसे आयोजनों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए, ताकि देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना और मजबूत हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला का मुख्य समारोह

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया नमन, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में सजी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग शाम

शहीदों के बलिदान को याद कर भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना; कई घायल, मौके पर मचा कोहराम

🇮🇳 लाल किले से पहली बार गूंजा वंदे मातरम्, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास; PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत से दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Leave a Comment