Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अर्मेंद्र बने अध्यक्ष, सुषमा देवी चुनी गईं उपाध्यक्ष

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पाण्डेयपुरा में 29 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई।

विद्यालय के सचिव कपिलदेव प्रसाद एवं पर्यवेक्षक विभीषण यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए अर्मेंद्र यादव, रामकुमार भुइयां, धनंजय कुमार एवं विनोद यादव ने अपनी दावेदारी पेश की।

मतगणना में अर्मेंद्र यादव को 10 मत तथा रामकुमार भुइयां को 5 मत प्राप्त हुए, जबकि धनंजय कुमार एवं विनोद यादव को कोई मत नहीं मिला। इसके बाद अर्मेंद्र यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सुषमा देवी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्मेंद्र यादव ने सभी अभिभावकों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment