Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तीन परिवारों को मिली छह लाख की सहायता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड ग्रामीण बैंक ने मृत खाताधारकों के नामांकित परिजनों को सौंपे दो-दो लाख रुपये के बीमा दावा चेक

गिद्धौर (चतरा): झारखंड ग्रामीण बैंक, पितीज़ शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत तीन मृत खाताधारकों के नामांकित परिजनों को कुल 6 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय संजय डांगी (निवासी पितीज़) की पत्नी अंशु देवी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं स्वर्गीय कौशल्या देवी (निवासी पितीज़) के नामांकित पुत्र जुगेश्वर यादव तथा स्वर्गीय शांति देवी (निवासी सिंदवारी कला) के नामांकित पुत्र उमेश यादव को भी दो-दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर गिद्धौर प्रखंड उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव, झारखंड ग्रामीण बैंक, पितीज़ शाखा के शाखा प्रबंधक मंटू कुमार, कैशियर बिरेंद्र कुमार, पितीज़ पंचायत के मुखिया रामदेव यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। उन्होंने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मृत्यु की स्थिति में यह योजना नामांकित परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इस योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने झारखंड ग्रामीण बैंक, पितीज़ शाखा द्वारा बीमा दावा राशि के त्वरित भुगतान की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतकारी और सराहनीय पहल बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment